BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

Advertisment

: कटघोरा वनमंडल में हाथी के बच्चे की हुई मौत

Admin

Wed, Nov 8, 2023

कोरबा.

कटघोरा वनमंडल में हाथी के बच्चे की मौत की खबर है। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। कटघोरा के केदई वन परिक्षेत्र झिनपुरी गांव के की घटना है। सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 30 हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है।

जहां कुछ दिनों पहले ही इस बेबी एलिफेंट ने जन्म लिया था। गांव के पास हसदेव नदी में डूबने से इसकी मौत बताई जा रही है। जहां ग्रामीणों को नजर पड़ने पर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जहां डाक्टरों ने बताया कि हाथी के बच्चे की मौत पानी में डुबने से हुई है। संभावना जताई जा रही है कि तालाब के दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि घटना लगभग रात 3:00 बजे की है जटगा वन परिक्षेत्र के सालियाभाटा गांव में हाथी के बच्चे की मौत की सूचना मिली। जहां तत्काल मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें