BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मां हिंगलाज मंदिर में टेका मत्था

Admin

Tue, Jan 2, 2024

रायपुर.

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने सोमवार को नववर्ष के पहले दिन नगरनार मंडल के करीब 12 गांवों का दौरा किया। इन दौरान ग्रामीणों से गांव के विकास कार्य सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास पहली प्राथमिकता है। जनसमस्याओं का निदान यथाशीघ्र होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विधानसभा क्षेत्र के दौरे में सबसे ग्राम करनपुर में मां हिंगलाज मंदिर में मत्था टेका  व क्षेत्र सहित बस्तर वासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। करनपुर में ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और गांव के विकास कार्यों सहित सुविधाओं की जानकारी ली। विधायक किरण सिंह देव ने उपनपाल, भेजापदर, नगरनार, कस्तूरी, मारकेल आदि गांव का सघन भ्रमण किया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से सीधे बातचीत कर गांव से जुड़ी व्यवस्थाओं से भी अवगत हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जनता के विश्वास को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य होंगे। आप सभी से सीधे मिलकर जनसमस्याओं व विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी पर बिना अवरोध काम पूरे किये जायेंगे। चुनाव में प्रदेश की जनता से किये गये वादों को भाजपा सरकार सिलसिलेवार पूरा कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें