BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: भजन संध्या का आयोजन करता हैं हिंदू संस्कृति को जागृत : बृजमोहन

Admin

Thu, Oct 19, 2023

रायपुर

समाजसेवी संस्था ब्लू बर्ड आ`न द स्काई फाउंडेशन और टीम एमकेजी मनोज गोयल ने स्वर्गीय डबलू ठाकुर की याद में भजन सम्राट व सुप्रसिद्ध जस गायक दिलीप षडंगी के साथ भजन संध्या का आयोजन संतोषी नगर शीतला मंदिर के पास किया। इस दौरान दिलीप षड़ंगी ने गणेश वंदन की स्तुति करते हुए भजन संध्या की शुरूआत की और अपने भजनों को श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक सभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन हिंदू संस्कृति को जागृत करता है और ऐसे आयोजन समय-समय में होते रहना चाहिए।

उन्होंने भजन गायक षडंगी और संस्था के लोगों को सफल आयोजन के शुभकामनाएं दी। इस भजन संध्या में हजारों लोग एकत्र हुए और भजन का आनंद लिया। भजन संध्या के बाद आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। भजन संध्या के माध्यम से स्वर्गीय डबलू ठाकुर की यादें ताजा रहीं और भजन कला का समर्थन किया गया, जो उनकी विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में मददगार था। इस अवसर पर ब्लू बर्ड आॅन द स्काई फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंह उपस्थित थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें