BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी की 2485.79 करोड़ रूपए की राशि

Admin

Sat, Dec 23, 2023

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय करों से मिली राशि में से छत्तीसगढ़ के हिस्से की राशि राज्य को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह जनता से किए गए हमारे वादों को पूरा करने के हमारे प्रयासों को बल प्रदान करेगा।

गौरतलब है कि आगामी त्यौहारों और नये वर्ष को देखते हुए केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ रूपए की किश्त जारी की गई है। यह किश्त केन्द्र द्वारा 11 दिसम्बर 2023 को जारी की गई किश्त के अतिरिक्त है। केन्द्र सरकार से मिली इस राशि से राज्य सरकार को समाज कल्याण की योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें