BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: दस्तावेज जब्त कर लौटी सेन्ट्रल जीएसटी की टीम...

Admin

Fri, Feb 10, 2023
रायपुर | सेंट्रल जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज की टीम ‘टेंट डेकोरेशन’ कारोबार से जुड़ी फर्म ‘ड्रीम डेकोरेशन’ के ठिकानों में इलेक्ट्रानिक डेटा और अन्य डाक्यूमेंट्स जब्त कर देर रात लौट गई | टीम अब डेटा एनालिसिस कर गड़बड़ियों का आंकलन करेगी | विभाग की ओर से अभी इस संबंध में बयान जारी नहीं किया गया है | सूत्रों के अनुसार फर्म के संचालकों के आवास, तेलीबांधा स्थित आफिस और कार्यस्थल ‘मेफेयर’ से उनके द्वारा किए जाने विभिन्न आयोजनों के कंप्यूटर रिकार्ड की कापी एकत्र कर दी गई है | इसके साथ ही फर्म के आफिस में उपलब्ध फ़ाइल में रखे गए बिल आदि जैसे ढेरों दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं | प्रारंभिक जांच में टेंट और डेकोरेशन के कार्यों में बहुत से सेवाएं ‘कैश’ में उपलब्ध कराए जाने के भी प्रमाण मिले हैं |  कम्प्यूटर रिकार्ड, पेपर्स और लूज पेपर्स के आधार पर एनालिसिस कर गड़बड़ियो का आंकलन किया जाएगा | चार साल के रिकार्ड खंगालेगी टीम- सेंट्रल जीएसटी टीम पिछले चार साल के दौरान किए गए आयोजनों में रिकार्ड खंगालेगी | प्रारंभिक रूप से अफसर वित्तीय साल 2019-20, 2020-21, 2021-22 तथा वर्तमान वित्तीय साल 2022-23 के दौरान नवा रायपुर स्थित मेफेयर में हुए आयोजनों का एनालिसिस करेगी | ज्ञात रहे कि संस्थान द्वारा लग्जरी होटल मेंफेयर में होने वाले सभी छोटे-बड़े आयोजनों में मंडप और डेकोरेशन का काम किया जाता रहा है | नवा रायपुर स्थित लग्जरी होटल में होने वाले बड़े वैवाहिक समारोह के आयोजन के लिए संस्थान से टाइअप है | ज्ञात रहे कि मंगलवार सुबह जीएसटी के करीब 18-20 अफसरों ने तीन स्थानों पर दबिश देकर जीएसटी गड़बड़ियों की जांच शुरू की थी | देर रात टीम डेटा लेकर वापस लौटी है अब इनका एनालिसिस कर गड़बड़ियों का आंकलन किया जाएगा |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें