BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: छत्तीसगढ़ मीडिया स्वतंत्रता, संरक्षण एवं संवर्धन समिति गठित, दिनेश होंगे समिति के अध्यक्ष

Admin

Sat, Oct 7, 2023

रायपुर

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा अधिनियम 2023 के तहत छत्तीसगढ़ मीडिया स्वतंत्रता, संरक्षण एवं संवर्धन समिति का गठन किया गया है। समिति गठन के संबंध में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटल नगर - स्थित जनसंपर्क विभाग से जारी आदेश के तहत समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव, भारतीय प्रशासनिक सेवा (सेवानिवृत्त) होंगे।

जारी आदेश के तहत समिति के सदस्यों में श्रीमती पुष्पा रोकड़े, संवाददाता, प्रखर समाचार, बीजापुर, श्री दिवाकर मुक्तिबोध, वरिष्ठ पत्रकार, रायपुर, श्री नथमल शर्मा, प्रधान संपादक, ईवनिंग टाईम्स, बिलासपुर तथा संचालक लोक अभियोजन द्वारा नामित संघ के संचालक स्तर का अधिकारी शामिल है। इसके अलावा आयुक्त/संचालक, जनसंपर्क द्वारा नामित अपर संचालक स्तर के अधिकारी समिति के सदस्य-सचिव होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें