BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

Advertisment

: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में भगवान राम के किए दर्शन, छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की मनोकामना की

Admin

Tue, Dec 12, 2023

रायपुर.

विष्णुदेव साय को विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद से उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं, सोमवार को विष्णुदेव साय भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए रायपुर में स्थित राम मंदिर पहुंचे। विष्णुदेव साय ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

साय ने भगवान राम से छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि के लिए मनोकामना की। छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में संघ कार्यालय पहुंचे। अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं, यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में मुसलमान माताओं, बहनों के लिए वरदान है।' अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं, यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में मुसलमान माताओं, बहनों के लिए वरदान है।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें