BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: अगले साल छात्रसंघ चुनाव कराये जाने के सीएम ने दिए संकेत

Admin

Thu, Jul 27, 2023
रायपुर सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को एनसएयूआई के युवा वोटरों से संवाद के कार्यक्रम में कहा कि सरकार छात्र आयोग के गठन पर विचार करेगी। उन्होंने युवाओं से मतदान करने की अपील की। श्री बघेल ने कहा कि अगले साल छात्रसंघ के चुनाव भी कराए जाएंगे। दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में फर्स्ट वोटर कार्यक्रम में आज सीएम बघेल युवाओं से संवाद कर रहे थे। युवाओं से सीएम ने कहा अभी कका जिंदा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने वोट डालने के अधिकार को 21 से घटाकर 18 की। आप ये मत कहिए कि हमें राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले एनएसयूआई अध्यक्ष ने एक कैंपेन चलाया था- हम बदलेंगे राजनीति- जिसका प्रभाव पड़ा है। देश की राजनीति में युवाओं ने ही परिवर्तन किया है। सीएम ने कहा कि आज लड़ाई दूसरी है, आज हमें अंग्रेजों की विचारधारा के चलने वालों से लड?ा है। मणिपुर में आज कई घरों को जला दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये नफरत व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी से आई है। देश में हिंसा की कोई जगह नहीं है। सीएम बघेल ने युवाओं को पुस्तक पढने और व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी से दूर रहने की नसीहत दी। कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, और प्रदेश के एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें