: सामुदायिक शौचालय में भ्रष्टाचार
Admin
Tue, Jul 23, 2024
कांकेर | नरहरपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जामगाव में एक ऐसा शौचालय देखने को मिला है जो बाहर से शानदार है, लेकिन उसके भीतर कुछ भी नहीं. बाहर से इस शौचालय को देखने पर लगता है कि यह पूरी तरह पूर्ण हो चूका है लेकिन इसके अंदर जाकर स्थिति देखने पर एहसास होगा कि आप किसी सामुदायिक शौचालय नहीं बल्कि एक खंडहर में आ चुके है. बजरंग दल जामगांव के सदस्य राकेश विजय साहू ने बताया की इस शौचालय को देखकर यह भी लगेगा कि केंद्र और राज्य सरकार गाँव के विकास के नाम पर राशि तो दे रही है लेकिन उस राशि का उपयोग सही तरीके से हुआ या नहीं इसको देखने वाला कोई नहीं है
ऐसे ही मामला सामने आया है नरहरपुर जनपद के ग्राम पंचायत जामगांव का जहाँ सामुदायिक शौचालय के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 2021-22 में 350000 मनरेगा मद स्वच्छ भारत मिशना एवं 15 वित्त से राशि स्वीकृत हुआ था परंतु पंचायत के लापरवाही के चलते सामुदायिक शौचालय को बाहार से तो पूर्ण और शानदार दिखाई देता है, लेकिन अन्दर से यह केवल एक खंडहर है। सामुदायिक शौचालय में न हीं पंचायत द्वारा पानी की व्यवस्था नहीं किया गया है शौचालय में सीट नहीं लगाया गया है न ही टंकी लगाया गया है एवं शोचालय निर्माण में पंचायत द्वारा भारी अनियमिताएं बढ़ती गई है
बजरंग दल के सदस्य राकेश छता विजय साहू गौवर शोरी उमेश पमार धमेंद्र सुरोजिया सहित भारी संख्या में बजरंग दल की युवा एवं ग्रामीण ने इसकी जांच की मांग कि है |
विज्ञापन
विज्ञापन