BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लिया महंत धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद, लाखों की संख्या में पहुँच रहे श्रद्धालु

रायपुर
राजधानी रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा, गुढियारी में बागेश्वर धाम मंदिर के महंत धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हनुमान कथा का वाचन किया गया। प्रदेश के दोनो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवम अरूण साव आशीर्वाद लेने कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए भी आशीर्वाद लिया। इस अवसर जनप्रतिनिधि गण, मेला समिति के पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे। बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में शामिल होने तथा कथा श्रवण के लिए लाखों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचे।

महंत धीरेंद्र शास्त्री को पहले टीवी और यूट्यूब पर देखते थे। आज जीवन में प्रत्यक्ष दर्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा में गजब का ऊर्जा का स्रोत है। वे सनातनी परंपरा को मजबूत करने, स्थापित करने में लगे हुए हैं। उनका अगला कथा वाचन कवर्धा में है ,मैं बाबा जी को इसके लिए आमंत्रित करता हूं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भारत का परिदृश्य बदलने लगा है। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम प्रदेशवासियों को मिलता रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें