BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को एप्पल (आईफोन) की और से मिला सुरक्षा संबंधित ईमेल

Admin

Wed, Nov 1, 2023

रायपर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को मंगलवार को उनकी ईमेल आईडी पर आईफोन की ओर से एक मेल प्राप्त हुआ, जिसमें आईफोन की ओर से अलर्ट जारी करते हुए बताया गया कि स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स के द्वारा उनके आईफोन को टारगेट किए जाने की संभावना है जिससे उनके फोन के डाटा के साथ समझौता हो सकता है।

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने इस ईमेल की तुलना पेगासस जैसी घटना से करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं तब इस प्रकार का इमेल प्राप्त होना चिंता का विषय है यदि इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक संलिप्तता है तो यह भारत के लोकतंत्र और व्यक्ति की निजता का हनन है। उन्होंने कहा कि देश के सरकार की जिम्मेदारी सिर्फ सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं बल्कि व्यक्ति की निजता कि सुरक्षा भी भारत सरकार की जिम्मेदारी है। और यदि प्रकार की कोई घटना होती है तो यह शासन की डिजिटल सुरक्षा प्रणाली पर एक बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं को भी इस प्रकार के मेल प्राप्त हुए हैं और इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता करते हुए विस्तृत जानकारी दी थी कि उनके आॅफिस में सभी को इस प्रकार के ईमेल मिले हैं जो कि इस मामले को और गंभीर बना देता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें