BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: जिला कलेक्टर ने घोड़ादाना प्राथमिक स्कूल का किया निरीक्षण

Admin

Thu, Aug 8, 2024
बिलासपुर बिलासपुर को कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सवेरे तारबहार स्थित घोड़ादाना प्राथमिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्कूल में कक्षा पहली से पांचवी तक 118 बच्चे पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बच्चों से पूछताछ कर पढ़ाई की गुणवत्ता परखी। अपने सामने उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी के कुछ पाठ पढ़ने कहा। पढ़ने की गति संतोषप्रद पाई गई। उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया। पांचवी की छात्राएं बुनियादी चीजें सीख रही थीं। कुछ सवाल देकर उनका हौसला बढ़ाया। दूसरी के बच्चों का खेल खेल में शिक्षा का अभ्यास कराया जा रहा था। मध्यान्ह भोजन योजना के बारे में भी बच्चों से जानकारी ली। स्कूल की समस्याएं भी सुनी। बताया गया कि स्कूल में जगह की कमी है। उनका स्वयं का सामने में भवन है। लेकिन टॉयलेट एवं थोड़ी मरम्मत की जरूरत है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को इनका मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चाकलेट बांटकर बच्चों का हौसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक आरपी आदित्य, सहायक संचालक अनिल तिवारी, संकुल समन्वयक एवं सेजेस स्कूल की प्राचार्या उषा चन्द्रा भी उपस्थित थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें