BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: वार्षिक रखरखाव योजना के तहत टाउनशिप में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Admin

Mon, Jan 1, 2024


भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2023-2024 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस एवं अनुरक्षण कार्य संपादित किये जा रहे हैं। ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए विद्युत स्थापना के निवारक रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के दौरान एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के लिए टाउनशिप के विभिन्न स्थानों में योजनाबद्ध शटडाउन किया जाएगा। इस वार्षिक रखरखाव योजना के अंतर्गत सबस्टेशन, टैपिंग, डीपी और रखरखाव, ओवरहालिंग, ओवर हेड लाइनों का रखरखाव, जम्पर कसना, क्षतिग्रस्त पिन को बदलना, डिस्क इंसुलेटर और लाइटनिंग अरेस्टर, ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस आदि कार्य किये जायेंगे। यह कार्य प्रतिदिन योजनानुसार पूर्ण किये जाते हैं। इस कार्य के तहत टाउनशिप में 1 जनवरी से 6  के मध्य विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगी।

तिथि अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैं:- 1 जनवरी 2024 को सेक्टर-4, 2 जनवरी 2024 को मरोदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 3 जनवरी 2024 को सेक्टर-6, रशियन कॉम्पलेक्स व बीएमडीसी, 4 जनवरी 2024 को खुसीर्पार जोन-2 व 3, 5 जनवरी 2024 को कैम्प-1 व खुसीर्पार जोन-1 तथा 6 जनवरी 2024 को रिसाली। उपरोक्त उल्लेखित क्षेत्रों में प्रात: 10.00 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें