BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, तीन नक्सली घायल

Admin

Sat, Dec 23, 2023

सुकमा/बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ के सुकमा के गोगुंदा इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गोलीबारी के दौरान तीन नक्सलियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि डीआरजी, दंतेवाड़ा डीआरजी, सीआरपीएफ द्वितीय बटालियन और सीआरपीएफ 111 बटालियन के संयुक्त अभियान के तहत ये कार्रवाई की है।

बीजापुर में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकली डीआरजी व बस्तर फाइटर के जवानों की टीम ने पोटेनार के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों के जख्मी होने का दावा किया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान आईईडी की जद में आने से घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए बीजापुर लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की जांगला थाना क्षेत्र के पोटेनार के जंगलों में मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी व बस्तर फाइटर के जवानों की टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान दोपहर में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने तीन नक्सलियों के जख्मी होने का दावा किया हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान नक्सलियों के लगाये प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया जा रहा है। घायल जवान का नाम सुरेश मिच्चा बताया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें