BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: रायपुर: नालंदा परिसर में आकर्षण का केंद्र बनी पूर्व PM अटल जी से जुडी प्रदर्शनी

Admin

Wed, Dec 27, 2023

रायपुर.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के संबंध में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक दिखाई गई है। राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में जनसंपर्क विभाग की ओर से सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू की गई है।

सेल्फी प्वाइंट में फ़ोटो खिंचवाने युवाओं में उत्साह हैं। प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 31 दिसंबर तक इसका अवलोकन कर सकते हैं। इसमें पूर्व पीएम अटल के कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों और छत्तीसगढ़ से जुड़े उनके प्रवास के दुर्लभ छायाचित्रों को दिखाया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अनेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में शुरू हुए हैं, जिनसे छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदर्शनी में इनका अवलोकन भी किया जा सकता है। साथ ही पीएम मोदी की ओर से शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है, जिनका लाभ उठाकर छत्तीसगढ़ समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।

प्रदर्शनी में ये योजनाएं शामिल ------------
    प्रधानमंत्री आवास योजना
    स्वच्छ भारत मिशन
    पीएम उज्ज्वला योजना
    जल जीवन मिशन के अंतर्गत सबके घर नल
    प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना
    पोषण अभियान
    महिला सामर्थ्य योजना
    सर्व शिक्षा अभियान
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम
    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
    राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
    अन्य कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें