BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: क्रेडाइ स्टेट कांफ्रेंस छत्तीसगढ़ में 21 को, देशभर के विशेषज्ञ होंगे शामिल, CM भूपेश बघेल का होगा सम्मान

Admin

Tue, Aug 15, 2023
रायपुर छत्तीसगढ़ क्रेडाई का स्टेट कांफ्रेस 21 अगस्त को रायपुर में होने जा रहा है। स्टेट कांफ्रेंस इससे पहले वर्ष 2020 में हुआ था और उसके बाद कोरोनाकाल के दौरान नहीं हुआ था। इस बीच कुछ नई पालिसी बन गई है तो कुछ नई जानकारियां भी डेवलप हो गई है। इन सारे विषयों से अवगत कराने के लिए देश के विशेषज्ञ भी स्टेट कांफ्रेंस में शामिल होने आ रहे हैं। साथ क्रेडाई के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम नया रायपुर स्थित मेफेयर में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान भी किया जाएगा।   कांफ्रेंस का उद्देश्य बाहर स्टेट में नए पालिसी की जानकारी उपलब्ध कराना क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष संजय रहेजा, प्रोग्राम चेयरमेन आयुष मोदी,सचिव पंकज लाहोटी ने बताया कि छत्तीसगढ़ क्रेडाई ने हमेशा कुछ न कुछ नया अपने मेंबर्स के लिए किया है। स्टेट कांफ्रेंस करने का उद्देश्य केवल अपने राज्य तक ही नहीं बल्कि बाहर स्टेट में क्या कुछ नया हो रहा है जानकारी उपलब्ध कराना है। वहां की पालिसी क्या है, नेशनल स्तर पर क्या पालिसी है, हम क्या कुछ सुधार कर सकते हैं जैसे विषयों से अवगत कराना है। बिल्डर्स-डेवलपर्स लेगें हिस्सा यह कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और शाम सात बजे तक चलेगा। लगभग 300 से 350 बिल्डर्स-डेवलपर्स इसमें हिस्सा लेंगे। जिससे एक-दूसरे की जानकारियों को साझा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्टेट कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे और विशेष अतिथि के रूप में आवास व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय निकाय मंत्री डा. शिव डहरिया,नेशनल क्रेडाई के अध्यक्ष मनोज गौर उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें