BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: <strong>मुंह के कैंसर से पीड़ित पिता ने लगाई फांसी, सदमे में बेटा भी झूल गया फंदे पर</strong>

Admin

Sat, Feb 4, 2023

कवर्धा। लोहारा थाना क्षेत्र के बिरनपुर गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिससे पूरे गांव में मातम का महौल है। एक पिता ने फांसी लगा कर जानी दी तो, उसके बेटे ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पिता के बाद इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है, वहीं अब परिवार का भरण-पोषण करने वाला कोई नहीं है । मृतक पांच- छह वर्ष से बीमार चल रहा था। फांसी लगाने के वक्त घर में कोई नहीं था, मृतक की पत्नी खेत गई हुई थी। दरअसल बिरनपुर निवासी पंचराम निषाद(41) और उसका बेटा दयालु निषाद (18) ने घर के एक कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। लोहरा पुलिस थाने की माने तो जिस समय मृतक ने फांसी लगाई उस वक्त घर में कोई नहीं था, मृतक की पत्नी खेत में गई थी, छोटी बेटी बर्तन साफ करने तालाब के पास गई थी। शाम के पांच से छह के बीच जब मृतक का बेटा घर लौटा तो उसने देखा कि पिता ने फांसी लगा ली। मृतक का बेटा अपने बहन को मां व अपने रिश्तेदारों को बुलाने भेजा, जब बहन घर से चली गई तो बेटा दयालु निषाद भी सदमे आकर पिता के साथ एक ही फंदे पर झूल गया।

कई सालों से चल रहा था बीमार

लोहारा थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया की पिछले पांच से छह वर्ष से बीमार चल रहा था। मृतक पंचराम निषाद का पांच महीने से मुंह भी नहीं खुल रहा था। वहीं घर की भी आर्थिक परिस्थिति कुछ खास नहीं थी। इलाज कराते-कराते बचा खुचा पैसा भी खत्म हो गया था। जब परिजन आये तो बाप और बेटे दोनों को फांसी पर झूलते पाया। खबर देखते ही देखते सनसनी की तरह पूरे गांव मे फैल गई । पूरा गांव मृतक के घर पहुंच गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वही मृतक के दो बेटी और एक बेटा था जोकि अब पिता के साथ उसने भी आत्महत्या कर लिया है ।मां और दो बेटियां ही घर मे बच गई है। घर के दोनों जिम्मेदार की मौत के बाद परिवार को भरणपोषण करने वाला भी कोई नही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें