BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

Advertisment

: पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार के बंगले में लगी आग; दस्तावेज जलकर राख

Admin

Fri, Dec 29, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के रायपुर स्थित बंगले में अचानक आग लग गई। उनके बंगले के कंप्यूटर कक्ष में आग लगी है। आग लगने से पास के आलमारी में रखे सारे दस्तावेज जलकर राख हो गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल टीम पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।पूर्व मंत्री के बंगले स्थित कंप्यूटर कक्ष में आग लगी।

इससे बंगले में मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। आग लगने से कोई भी जनहानि नहीं हुआ। इसके साथ ही जलकर खाक आलमारी में कितने दस्तावेज या समानों की हानि हुई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल टीम समेत गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री बंगले को खाली कर रहे थे। इस दौरान कंप्यूटर रूम में आग लगी। इस दौरान पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार भी वहां मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें