: <strong>स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के गाड़ी का फटा टायर, डिवाइडर से टकराया वाहन, बाल-बाल बचे मंत्री</strong>
Admin
Sat, Feb 4, 2023
रायपुर | छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में सिंहदेव के वाहन के दोनों टायर फट गए। बताया जाता है कि स्वास्थ्य मंत्री रायपुर से अकलतरा जा रहे थे। वहीं बिलासपुर से पहले रिंग रोड में यह एक्सीडेंट हुआ। यह दुर्घटना नांदघाट के पास हुई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में टीएस सिंहदेव का वाहन डिवाइडर से टकरा गया और इसी दौरान उसके टायर फूट गए। हादसे में अभी किसी को चोट आने की बात सामने नहीं आई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि हम सभी सकुशल है अब अलकतरा से अंबिकापुर रवाना हो रहे हैं।
टूव्हीलर वाले राहगीर को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
दरअसल, सिमगा के समीपस्थ ग्राम दरचुरा हथबंद मोड़ पर राहगीर को बचाते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हुए बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान दोपहर 12.00 बजे सिमगा के समीपस्थ ग्राम दरचुरा हथबंद मोड़ पर एक टूव्हीलर वाले राहगीर को बचाने के चक्कर में गाड़ी रोड डिवाइडर से टकरा गई और वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हुए बाल-बाल बची। इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन