BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: <strong>जमीन में गड़ा धन पाने की लालच में महिला की हत्या, इलेक्ट्रानिक तार से बांधकर खदान में फेंका</strong>

Admin

Sat, Feb 4, 2023

रमेश बत्रा

बलौदाबाजार।  क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी में कुछ महीने पहले खदान में एक महिला का शव मिला था। जिसकी शिकायत गिधौरी थाना में दर्ज की गई थी। पुलिस ने इसकी जांच कर मृतका के आरोपित को पकड़ने में सफलता पाई है। कसडोल पुलिस थाना में एस डी ओ पी अभिषेक सिंह ने मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अंधविश्वास के चलते 70 साल की महिला की हत्या की गई थी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ 302 , 120 बी व 34 की धारा पर कार्रवाई की है। दरअसल, प्रकरण का मुख्य आरोपित ललित श्रीवास को ग्राम भवरीद में मृतका के पास मटिया होने की जानकारी मिली थी। जल्दी पैसे कमाने के लालच में जमीन में गड़ा धन निकालने के लिए मटिया नामक प्रेत की आवश्यकता होती है। मटिया की तलाश में आरोपितों ने ग्राम सरपंच कमल सिंह कंवर से संपर्क की और गड़े धन का लालच देकर उसे अपने योजना में शामिल किया था। जिसके बाद मृतका देवमती विश्वकर्मा पति स्व. सुखी राम विश्वकर्मा, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम भवरीद, थाना कसडोल से संपर्क किया।

गांव के बाहर बुला कर ले गये अपने साथ

मृतका ने मटिया नहीं देने की बात की, जिस पर आरोपित ने लालच में आकर योजनाबद्ध तरीके से 24 सितंबर 2022 को अपने साथियों के साथ स्विफ्ट गाड़ी में गांव भवरीद पहुंचे और वहां सरपंच कमल कंवर के माध्यम से मृतका देवमती विश्वकर्मा को गांव के बाहर बुलवाया और अपने साथ अपनी स्विफ्ट गाड़ी में बैठा कर कसडोल मिनी स्टेडियम ले गए। निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम में एक कमरे में रख कर मृतका को मटिया देने के लिए लालच देकर व डरा धमका कर मनाने का प्रयास किया गया।

इलेक्ट्रानिक तार से बांधकर कर खदान में फेंका

महिला के नहीं मानने पर आरोपित ने अन्य अपराध में फंस जाने का डर मन में आने लगा, जिस पर सरपंच से फोन पर बात करने पर सरपंच ने महिला को मार कर फेंक देने की राय दी। आरोपितों ने भी अन्य मामलों से बचने के डर से मृतका के हाथ पैर और गला को इलेक्ट्रानिक तार से बांधकर रात को ग्राम कुम्हारी थाना गिधौरी के पत्थर खदान में पत्थर बांधकर जान से मारने की नीयत से फेंक दिए। जिससे महिला की मृत्यु हो गई ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें