BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: नवगठित पांच जिलों में 16-16 पद प्रतिनियुक्ति/संविदा से भरे जाएंगे

Admin

Tue, Sep 5, 2023
  रायपुर राज्य के नवगठित पांच जिलों सक्ती, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं सारंगढ़ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशासन योजना के लिए पद सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से आदेश जारी किए गए हैं। अवर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक जिले में प्रशासन योजना जिला स्तर हेतु 16 पद के मान से पद सृजन की स्वीकृति दी गई हैं। इन पदों में जिला प्रशासन योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवगठित जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी या परियोजना अधिकारी, परियोजना अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी, लेखाधिकारी, लेखापाल या सहायक वर्ग 02, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अधीक्षक, शीघ्रलेखक, वाहन चालक और चौकीदार के  लिए 01-01 पद, भृत्य के लिए 02 पद तथा सहायक वर्ग 03 के 04 पद शामिल हैं। इन पदों की भर्ती संविदा/प्रतिनियुक्ति पर की जा सकेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें