BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: राज्य में कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के निर्देश

Admin

Thu, Dec 28, 2023

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने बुधवार को सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षको एवं पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।  

बैठक में डीजीपी श्री जुनेजा ने राज्य में अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए बार्डर इलाकों में निगरानी रखने के साथ ही चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच-पड़ताल के भी निर्देश दिए है। जिला कलेक्टरों  से समन्वय स्थापित कर राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की आवश्यकतानुसार संयुक्त टीम बनाकर धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ही  सीमावर्ती इलाकों में निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुििनिश्चत करने के निर्देश दिए है। डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में अपराधिक प्रवृत्ति एवं गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखने के साथ ही शराब के अवैध क्रय-विक्रय, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों, चैन स्नेचिंग तथा चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण करने तथा इनमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

डीजीपी श्री जुनेजा ने विजिबल पुलिसिंग के साथ संपत्ति संबंधी अपराधों को दृष्टिगत रखते हुये रात्रि गस्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग की समीक्षा कर पुलिस मोबेलिटी बढ़ाकर गुण्डे एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को नववर्ष के आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था बनाये रखते हुये भीड़-भाड़ वाले स्थानों यथा होटल, बाजार, मंदिर या अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें