BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: 4 को फिर रायगढ़ आएंगे खरगे, भरोसे का सम्मेलन में होंगे शामिल

Admin

Sun, Oct 1, 2023

 

रायपुर

4 अक्टूबर को रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे है। इस दौरान आमसभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर सम्मेलन में शासन के मंत्रीगण तथा अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री व प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा।

रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और मंच तथा बैठक व्यवस्था, हेलीपैड, पार्किंग, ट्रैफिक व रूट प्लान, लॉ एण्ड आर्डर को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, जिला परिवहन अधिकारी दुष्यंत रायस्त सहित सभी एसडीएम, सीईओ जनपद व अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें