BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के अटल अनुभूति उद्यान आयोजित स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए झाड़ू लगाई

Admin

Sun, Dec 24, 2023

उज्जैन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के अटल अनुभूति उद्यान आयोजित स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए झाड़ू लगाई। सीएम ने उज्जैन भी स्वच्छता में नंबर-1 बनाने की बात कहते हुए लोगों को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। सीएम ने कहा कि स्वच्छता में इंदौर से आगे निकलते हुए उज्जैन को नंबर एक बनाना है। इस दौरान सीएम यादव ने पौधारोपण भी किया। उज्जैन में अखिल भारतीय कालिदास समारोह एवं हस्तशिल्प मेले का भी शुभारंभ किया।
 
सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज उज्जैन स्थित अटल अनुभूति उद्यान में आयोजित स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता कर नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया एवं श्रमदान किया। सीएम ने आगे लिखा, देश का सबसे स्वच्छ शहर है साथ ही अब हमारा प्रयास रहेगा कि उज्जैन भी स्वच्छता में नंबर-1 बने। किसी भी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा ही हमें सबसे आगे लेकर जाती है और इसलिए हम आगे बढ़ने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें