BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: माघी पूर्णिमा: इस दिन भगवान श्रीहरि पानी में निवास करते हैं इसलिए नदी-तालाबों के घाटों पर सुबह से उमड़े श्रद्धालु

Admin

Tue, Feb 7, 2023
रायपुर | माघी पूर्णिमा पर शहर के नदी-तालाबों के घाटों पर अलसुबह से आस्था का सैंलाब उमड़ा | कंपकंपाने वाली ठंड में भी लोगों ने कमर जितने पानी में उतरकर स्नान किया | माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीहरि पानी में निवास करते हैं | इसलिए नदी-तालाबों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है | सबसे ज्यादा भीड़ महादेवघाट में उमड़ी | पुण्य स्नान के लिए यहां लोग सुबह 5 बजे से ही जुटने लगे थे | स्नान के बाद लोग देव दर्शन के लिए बाबा हाटकेश्वरनाथ के धाम पहुंचे | इसके अलावा शहर के प्राचीन महामाया मंदिर, काली मंदिर, बंजारी मंदिर और बूढेश्वर महादेव के दरबार में भी बड़ी संख्या में भक्त अर्जी लगाने के लिए पहुंचे | देव दर्शन का ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहा | इधर, माघी पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व है | ऐसे में लोगों ने जरुरतमंदो में अन्न-वस्त्र के साथ रुपयों-पैसों का भी दान किया | इस दिन तिल के दान का खास महत्व है | लिहाजा, कई लोगों ने तिल के लड्डू भी बांटे |    

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें