BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: पुरुलिया की शीतल कटारूका के श्री मुख से होगा मंगल पाठ एवं भजन उत्सव

Admin

Mon, Jan 1, 2024

राजनांदगांव

श्री जीण माता सेवा समिति , राजनांदगांव के द्वारा मां जीण भवानी महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन आगामी 6 एवं7 जनवरी को स्थानीय जीण धाम , उदयाचल प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है । यहां मां जीण भवानी का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा , छप्पन भोग लगाया जाएगा । विशेष श्रृंगार के दर्शन का लाभ भक्त माता - बहने एवम बंधुओं को प्राप्त होगा ।

6 जनवरी शनिवार को दोपहर 02:30 बजे श्री सत्यनारायण धर्मशाला , कामठी लाइन से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जीण धाम , उदयाचल पहुंचेगी । श्री जीण माता सेवा समिति के श्याम खंडेलवाल , राजेश अग्रवाल , अरुण खंडेलवाल , ओमप्रकाश अग्रवाल , दीपक सोनी एवम प्रकाश सोनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 07 जनवरी रविवार को दोपहर 2:00 बजे से संगीतमय मां जीण शक्ति मंगल पाठ का सुमधुर वाचन पुरुलिया निवासी मां भवानी की परम सेविका एवम सुप्रसिद्ध मंगल पाठ तथा भजन गायक शीतल कटारुका के द्वारा किया जायेगा । इस दौरान मेंहदी उत्सव , बधाई , चुनरी उत्सव एवम गजरा उत्सव का आनंद भक्तगण प्राप्त करेंगे ।

आयोजन समिति के दुर्गा अग्रवाल , दिनेश खंडेलवाल , प्रमोद खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष पहली बार भजन एवम मंगलपाठ के दौरान सुप्रसिद्ध अभि सावंत ग्रुप द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति आयोजन के आकर्षण का विशेष केंद्र होगी । आयोजन समिति ने अंचल एवम नगर की धर्म प्रेमी माताओं - बहनों एवं बंधुओं से आग्रह किया है कि इस दिव्य महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें