BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: नवा रायपुर में इस साल मंत्री-अफसर होंगे शिफ्ट

Admin

Tue, Feb 7, 2023
रायपुर | नवा रायपुर अटल नगर में मुख्यमंत्री निवास सहित मंत्रियों व आला अफसरों के बंगलों का लोकापर्ण इसी साल विधानसभा चुनाव के पहले करने की तैयारी है | संकेत है कि इसके साथ ही नवा रायपुर में मंत्रियों व आला अफसरों की शिफ्टिंग भी शुरू हो जाएगी | इन भवनों का निर्माण कार्य जून माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है | बताया जा रहा है कि पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं | लोक निर्माण विभाग के मुताबिक नवा रायपुर के सेक्टर 24 में मुख्यमंत्री निवास समेत मंत्रियों के 14 व अफसरों के 78 आवासों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है | मुख्यमंत्री निवास सर्वसुविधायुक्त दो मंजिला बन रहा है | विधानसभा भवन व निर्माणाधीन नवा रायपुर के सेक्टर-19 में छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन बन रहा है | करीब 275 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे विधानसभा भवन का निर्माण कार्य अगले तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है | मंत्रालय व इंद्रावती भवन के बीच पिछले हिस्से में 51 एकड़ भूमि पर विधानसभा भवन प्रस्तावित है | नवा रायपुर में सर्वसुविधायुक्त नया राजभवन का निर्माण कार्य भी जारी है | इस पूरे प्रोजेक्ट पर 591 करोड़ रुपए खर्च होंगे | ज्यादातर दफ्तर हो चुके हैं शिफ्ट मंत्रालय समेत ज्यादातर बड़े विभाग और मुख्यालय पहले ही नवा रायपुर में जा चुके हैं | मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास भी नवा रायपुर में लेकर जाने का फैसला नई राजधानी प्रोजेक्ट की सफलता के लिए अहम पड़ाव हो सकता है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें