BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: विधायक आशाराम नेताम एवं कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Admin

Wed, Jul 31, 2024
कांकेर | लोकप्रिय विधायक आशाराम नेताम और कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने आज कोमलदेव शासकीय जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल में विधायक एवं कलेक्टर ने आपातकालीन कक्ष, एमआरआई कक्ष, सी.टी. स्केन कक्ष, एक्सरे कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्टाफ एवं उनके कार्यों की जानकारी ली। साथ ही मरीजों का हालचाल भी जाना। विधायक श्री नेताम ने चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अस्पताल परिसर एवं सभी विभागों के कक्ष में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही विधायक एवं कलेक्टर ने अस्पताल के पीछे भी ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने एवं सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने पुराने वार्ड के जीर्णाेद्धार की प्रगति की जानकारी लेते हुए सीजीएमएससी के इंजीनियर को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही डिजिटल एक्स-रे रिपेयरिंग के लिए कार्ययोजना भेजने के भी निर्देश दिए गए। इसके पश्चात विधायक ने निर्माणाधीन ट्रामा यूनिट के भवन का अवलोकन करते हुए कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही ट्रामा सेंटर के ऊपर निर्माणाधीन आईसीयू एवं आपरेशन थियेटर के कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने ट्रामा यूनिट के संपूर्ण कार्य को 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे सहित अस्पताल के चिकित्सकगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें