BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: 24 दिसंबर को मोहन कैबिनेट का विस्तार!, सामने आए संभावित मंत्री

Admin

Fri, Dec 22, 2023

भोपाल

सीएम मोहन यादव की कैबिनेट विस्तार का रास्ता अब साफ हो गया है. सीएम मोहन यादव सहित दो डिप्टी सीएम के साथ मध्यप्रदेश सरकार का कोरम अभी अधूरा है, क्योंकि मंत्रीमंडल नहीं बना है. जिसे बनाने की कवायद बीते कुछ दिनों से लगातार जारी है और अब इसे फाइनल कर दिया गया है. दिल्ली में बीती रात एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें खुद सीएम मोहन यादव कई विधायकों के नामों की लिस्ट लेकर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे और उसके बाद एमपी भवन में मध्यप्रदेश के सांसदों के साथ भी एक बड़ी बैठक की गई.

ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट को अधूरा नहीं छोड़ा जा सकता है. इसलिए बीजेपी के अंदर तय किया गया है कि सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार 24 दिसंबर को कर दिया जाए. बहुत संभावना है कि पहले क्रम में तकरीबन 20 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है, जिसमें अधिकतर को कैबिनेट और कुछ को राज्य मंत्री बनने का मौका मिल सकता है.

इन नामों पर दिल्ली में हुआ विचार, इनके मंत्री बनने की संभावना

बीजेपी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सीएम मोहन यादव ने जिन नामों पर जेपी नड्‌डा और अमित शाह के साथ चर्चा की है, उनमें सभी गुटों और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है. सूत्रों के अनुसार जिन नामों पर मंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई हैं, उनमें प्रमुख हैं गोविंद राजपूत, प्रद्वुम्न सिंह तोमर , तुलसी सिलावट, विश्वास सारंग, रमेश मेंदोला, इंदर सिंह परमार, निर्मला भूरिया, मंजू दादू, एंदल सिंह कंषाना, अंबरीष शर्मा गुड्डू, बृजेंद्र यादव, दिव्यराज सिंह, कुंवर टेकाम, संपतिया उईके, ओमप्रकाश ध्रुवे, रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, विश्वास सारंग, विजय शाह, ललिता यादव, प्रदीप लारिया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, हरीशंकर खटीक, गोपाल भार्गव, देवेंद्र कुमार जैन, प्रियंका मीणा, भगवान दास सबनानी, सुरेंद्र पटवा, राकेश सिंह, राजेश सोनकर, राजकुमार मेव, मधु वर्मा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें