BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: नक्सलियों ने की भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या

Admin

Tue, Feb 7, 2023
बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को नक्सलियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष और आवापल्ली इलाके के कद्दावर नेता नीलकंठ कक्केम की बेरहमी से हत्या कर दी | वह अपने परिजनों के साथ पैतृक गांव से लौट रहे थे | इसी दौरान रास्ते में नक्सलियों ने गाड़ी को रोक लिया | इसके बाद कुल्हाड़ी और चाकू से परिजनों के सामने ही उनकी हत्या कर दी | इसके बाद जंगल में भाग निकले | नक्सलियों के स्मॉल एक्शन ग्रुप ने वारदात को अंजाम दिया है | मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है | 30 सालों से थे राजनीति में सक्रिय नीलकंठ कक्केम करीब 30 सालों से राजनीति में थे | वे भाजपा के स्थानीय स्तर पर कद्दावर नेता थे और पिछले 15 सालों से उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष का काम संभाल रहे थे | पूर्व जनपद पंचायत सदस्य भी रह चुके थे | आवापल्ली थाने से करीब आठ किलोमीटर दूर पेकरम में वारदात हुई है | इसके चलते लोगों में दहशत का माहौल है | वारदात की पुष्टि बीजापुर एसपी ने की है | साली की शादी की तैयारी के लिए गए थे पैतृक गांव : जानकारी के मुताबिक बीजापुर के उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम अपने परिवार के साथ साली की शादी की तैयारी देखने रविवार को आवापल्ली पीएस के अंतर्गत आने वाले अपने पैतृक गांव पेकरम गए थे यह इलाका धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आता है वहां से दोपहर करीब 3 बजे सभी लोग आवापल्ली लौट रहे थे | इसी दौरान रास्ते में जंगल में ही नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया | इसके बाद गाड़ी से नीचे उतारा और गुप्ती,कुल्हाड़ी व चाकू से लगातार वार कर उनकी जान ले ली | मौके पर ही कक्केम की मौत हो गई | हत्या के बाद नक्सली वहां से भाग निकले | नक्सलियों को था मुखबिरी का शक नक्सलियों को ऐसा संदेह था कि नीलकंठ उनकी गतिवधियों की सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाते हैं | इसी बात को नक्सली उनसे काफी दिनों से नाराज चल रहे थे और आज मौका पाकर उन्होंने अपना बदला पूरा कर लिया | हत्या की जिम्मेदारी मद्देड़ इंडिया कमेटी ने ली है | इस आशय के घटनास्थल पर पर्चे बरामद हुए हैं |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें