BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: नक्सलियों का उत्पात: बीजापुर में मोबाइल टावर में लगाई आग

Admin

Fri, Dec 22, 2023

बीजापुर.

नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद से पहले बीजापुर जिले में उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। वहीं, नक्सलियों ने आवापल्ली इलाके में दो यात्री बसों को आग के हवाले कर दिया है। नक्सली वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के ग्राम मद्देड़ से करीब आठ किलोमीटर दूर सोमनपल्ली में लगे एक मोबाइल टावर को नक्सलियों ने बुधवार गुरुवार की दरमियान रात को आग के हवाले कर दिया है।

साथ ही बंद को लेकर यहां पोस्टर पर्चे भी फेंके हैं। ज्ञात हो कि नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। गुरुवार की शाम उसूर ब्लाक के दुगाईगुड़ा के पास नक्सलियों ने रॉयल ट्रेवहल्स की यात्री बस में आग लगा दी। आवापल्ली से रायपुर के लिए निकली रॉयल ट्रेवहल्स की बस जैसे ही दुगाईगुड़ा के पास पहुंची नक्सलियों ने बस को रोकर यात्रियों को उतरवाया फिर उसमें आगजनी कर दी। वहीं, दूसरी घटना में नक्सलियों ने बीजापुर से बासागुड़ा जा रही कुशवाह ट्रेवहल्स की यात्री बस को तिम्मापुर के पास रोककर यात्रियों को उतारा और फिर बस में आगजनी की वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें