BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: सबसे हॉट सीट बना अब राजनांदगांव... रमन को घेरने कांग्रेस का बड़ा दांव

Admin

Mon, Oct 16, 2023

रायपुर
कांग्रेस ने अपनी पहली ही सूची में राजनांदगांव से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे करीबी और राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष रहे गिरीश देवांगन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ उतार कर छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से सबसे हॉट सीट बना दिया है। मतलब डा.साहब की तगड़ी घेरेबंदी कर दी है है कांग्रेस ने।

राजनांदगांव के लिए वैसे तो कांग्रेस से 17 लोगों ने आवेदन लगाया था जिसमें जितेन्द्र मुदलियार,हेमा देशमुख,कुलबीर और निखिल प्रमुख थे। लेकिन अब सब के सब गिरीश देवांगन के लिए ताकत झोंक देंगे तभी गुड बुक में रह पायेंगे,वैसे प्रदेश भर से कांग्रेसी राजनांदगांव में डेरा डालेंगे। चुनाव निश्चित रूप से रोचक होगा,देवांगन हार गए तो खोने के लिए कुछ नहीं है,लेकिन जीत गए तो प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में कद और बढ़ जायेगा। हालांकि गिरीश देवांगन को राजनांदगांव से उतारे जाने की उम्मीद खुद कांग्रेसियों को नहीं थी। इसीलिए तो कहा जाता है कांग्रेस में टिकट का कोई भरोसा नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें