BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: पंचायत पदाधिकारियों के मानदेय एवं भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी

Admin

Wed, Jul 26, 2023
भोपाल राज्य शासन द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत पदाधिकारियों को पूर्व में स्वीकृत मानदेय एवं वाहन भत्ते में वृद्धि के निर्णय के अनुक्रम में संचालक, पंचायत राज संचालनालय द्वारा वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के मानदेय एवं वाहन भत्ता को बढाकर 1 लाख रुपये मासिक (मानदेय राशि 35 हज़ार रुपये एवं वाहन भत्ता राशि 65 हज़ार रुपये), जिला पंचायत उपाध्यक्ष के मानदेय एवं वाहन भत्ता को बढाकर राशि 42 हज़ार रूपये मासिक (मानदेय राशि 28 हज़ार 500 रूपये एवं वाहन भत्ता राशि 13 हज़ार 500 रूपये), जनपद पंचायत अध्यक्ष के मानदेय को बढाकर राशि 19 हज़ार 500 रुपये मासिक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के मानदेय को बढाकर राशि 13 हज़ार 500 रूपये मासिक करने का आदेश किया गया है। साथ ही पंच/उप सरपंच की अधिकतम वार्षिक मानदेय राशि में वृद्धि कर 1800 रुपये की गयी है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें