BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

Advertisment

: रायगढ़ में सीएम साय के रायगढ़ पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत

Admin

Thu, Dec 28, 2023

रायगढ़.

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चैधरी भी मौजूद रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन पर कबीर चौक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों ने जोश भरे नारों और पुष्प गुच्छ के साथ अपने नये मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कबीर चौक से मुख्यमंत्री का रोड़ शो शुरू होकर शहर के श्याम टाकीज के पास पहुंचकर समाप्त होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों के द्वारा उन्हें लड्डुओं से तौला भी जाएगा। धान बोनस मिलने की खुशी से चारों ओर उत्साह का माहौल है, रायगढ़ की जनता धान बोनस मिलने की खुशी से उत्साहित है। उन्होंने धान से तौलकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। दरअसल 20 साल तक सांसद के रूप रायगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कर्मभूमि रही है। रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर स्वागत और अभिनंदन के लिए लोगों में अपार उत्साह है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें