: रिंग रोड - 3 पर पेट्रोल से भरे टैंकर में आग...
Admin
Wed, Feb 8, 2023
रायपुर | मंदिरहसौद इलाके में चलते-चलते एक टैंकर में आग लग गई | टैंकर में पेट्रोल लोड था | आग टैंकर के अगले हिस्से में लगी थी | इस कारण बड़ी घटना टल गई | टैंकर में आग लगे देखकर आसपास के लोग दूर भाग गए | पूरा रोड सूना हो गया | घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग को बुझा लिया | इससे टैंकर तक आग नहीं पहुंच पाई |
पुलिस के मुताबिक टैंकर डिपो से निकलकर रिंग रोड नंबर-3 से गुजर रही थी | इसी दौरान इंजन में आग लग गई | आग तेजी से भड़की, तो ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई | इसके बाद फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी | आग अगर टैंकर वाले हिस्से में फैल जाती, तो भयंकर विस्फोट होने की आशंका थी |
दूर तक पसर गया सन्नाटा
टैकर में आग लगा देखकर आसपास के लोग वहां से दूर भाग निकले | सड़क पर भी लोगों ने कुछ देर के लिए आवाजाही बंद कर दी | इससे करीब आधा किलोमीटर तक सन्नाटा पसरा रहा | लोग दूसरी रोड से आने-जाने लगे | आग बुझने के बाद ही उस रोड का इस्तेमाल किया |
विज्ञापन
विज्ञापन