BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: शारीरिक अक्षम कर्मचारी करवाएंगे विधानसभा चुनाव

Admin

Fri, Oct 20, 2023

रायपुर.

प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं, कुछ कर्मचारी इससे परेशान हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि ड्यूटी लगाते समय प्रशासन ने कर्मचारियों की शारीरिक स्थिति का ध्यान नहीं रखा है। शारीरिक रूप से असक्षम, बीमार और काफी समय से लकवा ग्रस्त, मातृत्व अवकाश पर चल रही महिलाएं और दिव्यांग कर्मचारी गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने अतिरिक्त कलेक्टर के पास अपनी चिकित्सकीय प्रमाणकों के साथ स्वयं उपस्थित होकर अपनी शारीरिक रूप से अक्षमता की जानकारी दी।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वे जिस विभाग के कर्मचारी हैं, उस विभाग को उनके बारे में पूरी जानकारी है। फिर भी उनकी निर्वाचन कार्य में ड्यूटी लगाई है। वह एक ट्रेनिंग पूरी भी कर चुके हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनकी परिस्थितियों को देखकर प्रशासन उन पर विचार करेगा। वहीं, इस पूरे मामले को देख रहे अतिरिक्त कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन सभी पहलुओं की जांच कर रहा है। नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें