: कमर्शियल माइनिंग को बढ़ावा देने की योजना विरोध के चलते हो रही ब्लॉक
Admin
Tue, Feb 7, 2023
कोरबा | देश की उर्जा जरुरत को पूरी करने के लिए कोयले की मांग तेजी से बढ़ रही है | कोल इंडिया की खदानें मांग को पूरी नहीं कर पा रही हैं | इससे कोयले का आयात पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार कमर्शियल माइनिंग को बढ़ावा दे रही है | कोल ब्लाकों को निजी क्षेत्र के लिए नीलाम कर रही है | लेकिन इन ब्लाकों से कोयला खनन की राह आसान नहीं है | ब्लॉक से खनन शुरू करने में क़ानूनी अड़चन और नौकरी, पुनर्वास और मुआवजा को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध से कमर्शियल माइनिंग की योजना उम्मीद पर खरी नहीं उतर रही हैं | कमर्शियल माइनिंग के तहत केंद्र सरकार ने कोरबा जिले में स्थित मदनपुर साऊथ, मदनपुर नार्थ और श्यांग कोल ब्लॉक को नीलाम करने की योजना बनाई थी | इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई |
अधिकारियों को बना लिया बंधक
मदनपुर में प्रस्तावित ब्लॉक से कोयला खनन का जबरदस्त विरोध हुआ | लोगों ने पेड़ो की गिनती के काम को रोक दिया | कंपनी के अधिकारियों को बंधक बना लिया | सहमति के लिए आयोजित ग्रामसभा का गाँव वालो ने बहिष्कार किया | खनन के खिलाफ एकजुट हो गए | घने वन क्षेत्र और इन ब्लॉकों में खनन से पर्याप्त पर पड़ने वाले प्रभाव का हवाला देकर छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई | इसके बाद केंद्र सरकार ने तीनों ब्लॉक को नीलामी सूची से बाहर कर दिया |
दो साल से जामखानी को चालू करने की कोशिश कर रहा बालको
बालको प्रबंधन दो साल से ओडिशा के जामखानी कोल बी;ब्लॉक से कोयला खनन की तैयारी कर रहा है | लेकिन अभी तक प्रबंधन कोयला नहीं निकाल सका है | इसकी वजह क़ानूनी प्रक्रिया में देरी है | प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जमीन अधिग्रहण से लेकर पर्यावरणीय स्वीकृति तक एक लम्बी प्रक्रिया है | इसमें डेढ़ से दो साल का समय लग जाता है | बालको प्रबंधन चोटिया से कोयला खनन कर रहा है | इसकी सबसे बड़ी वजह चोटिया खदान से पूर्व में कोयला खनन किया जाना है |
विज्ञापन
विज्ञापन