BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: पुलिस पर लगाया 3 लाख रुपये मांगने का आरोप

Admin

Wed, Jul 31, 2024
भानुप्रतापपुर । मंगलवार को सुबह भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के कच्चे चौकी को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घेराव कर दिया था। तेज बारिश के बीच बड़ी संख्या में महिला और पुरुष छतरी लेकर थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिसिंग कार्यवाही के नाम पर छोटे मोटे केस में पुलिस द्वारा पैसे की मांग की जाती है। उन्होंने बताया हाल ही में एक महिला द्वारा गांव के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उक्त व्यक्ति को उठाकर थाने ले आए और केस को रफा दफा करने के लिए 3 लाख रुपये की मांग किए। जिससे आहत होकर गांव के लोग थाने पहुंच गए और उसे छोड़ने की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच बात हुई फिर ग्रामीणों ने कहा गांव के युवक को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। फिर पुलिस ने तत्काल आरोप लगाने वाली महिला को ग्रामीणों के सामने लाया इस दौरान महिला ने बताई की उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। घटना पुरानी है लगभग डेढ़ वर्ष बीत चुका है। महिला के अनुसार उसके पति को इसकी जानकारी हुई तब उसके दबाव में थाने आई हैं। पैसा लेकर पहुँचे थे ग्रामीण पुलिस की कार्यवाही से ग्रामीण बेहद नाराज दिखे थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी करते रहे। ग्रामीण पुलिस को देने के लिए 3 लाख रुपये पैसा भी लेकर थाने पहुँचे थे। उन्होंने बताया एक दिन पूर्व जब युवक को पुलिस उठाकर लाई तो गांव के वरिष्ठ नागरिक थाने पहुँचे थे। इस दरम्यान उक्त महिला ने इस तरह की कोई भी घटना नही होने की बात कही थी। उसके पति के दबाव में आकर थाना आने की बात कही थी। युवक के छोटे भाई ने कहा मामले को रफा दफा करने पुलिस ने मांगे 3 लाख रुपये उक्त युवक सतीश यादव के छोटे भाई सन्तोष यादव ने बताया सोमवार को खेती कार्य करने गया था जब घर आया तो भाभी ने बताई की तुम्हारे बड़े भैया को पुलिस ले गई है। तब तत्काल उन्होंने पुलिस को फोन करके जानकारी ली पुलिस ने बताया कि मामला पेचीदा है थाने आ जाइए। सन्तोष ने कहा जब थाने पहुँचा तो पुलिस विभाग के यादव एवं गोटा ने पूरा घटना क्रम बता मामले को रफा दफा करने 3 लाख रुपये की मांग किए। जिसके बाद उन्होंने 50 हजार रुपये देने की बात की। मामला नही बना तो उन्होंने डेढ़ लाख रुपये देने की बात कही फिर भी पुलिस तैयार नही हुई। तब इसकी जानकारी गांव में बताया और फिर गांव के लोग चंदा एकत्रित कर मंगलवार को सुबह थाने का घेराव कर पुलिस को पैसे देने आए थे। मीडिया को देख मामला फिर हुआ रफा दफा घटना की जानकारी भानुप्रतापपुर प्रेस क्लब को हुई तो घटना स्थल में पत्रकार कवरेज करने पहुँच गए लगभग आधे घण्टे तक वहां पर नारेबाजी कर चौकी का घेराव किया गया था। कुछ देर बाद पुलिस ने गांव के प्रमुख लोग को अंदर बुलाया। फिर क्या था आधे घण्टे बाद जब ग्रामीण बाहर निकले और कहा कि ऐसे कोई भी घटना नही हुई है। महिला को उसके पति द्वारा शराब के नशे में आए दिन शंका कर मारपीट किया जाता है इसलिए उसके डर से वह थाने आई थी। घटना नही हुई तो ड्रामा क्यो मामला अजब गजब है जानकारी के अनुसार कच्चे गांव में लौह अयस्क की खदान है जिसमें गांव समेत आसपास के ग्रामीण कार्य करने आते हैं। बताया जा रहा है ठेमा गांव की महिला और उसके पति दोनो कार्य करने यहां आते हैं। उसका पति मजदूर गैंग का लीडर है। गांव के युवक सतीश यादव के साथ दोस्ती हुआ तो उसके घर मे आना जाना लगा रहा इस बीच यह घटना होने की जानकारी मिली है। बरहाल मामला जो भी हो ग्रामीणों एवं परिजनों कोइस तरह ड्रामा क्यो करना पड़ा पुलिस पर पैसे मांगे जाने का आरोप लगा वापस यू टर्न आना समझ से परे हैं। थाना प्रभारी ने कहा पुलिस पर पैसे लेने का आरोप गलत है इस मामले की जानकारी देते हुए कच्चे चौकी प्रभारी आलोक सुबोध ने बताया महिला द्वारा थाने में आकर उसके साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी गई थी। जिसे गम्भीरता से लेते हुए आरोपी भग ना जाए इस लिए तत्काल उसे हिरासत में ले लिया गया था। उन्होंने बताया महिला पुलिस नही होने के कारण कल रिपोर्ट दर्ज नही किया गया था।आज ग्रामीणों के सामने महिला ने कबूल किया है कि उसके पति द्वारा शराब के नशे में आए दिन शंका कर मारपीट किया जाता है इसलिए उसके डर से वह थाने आई थी। इस लिए रिपोर्ट दर्ज नही किया गया है।उन्होंने कहा पैसे लेने का आरोप भी बिल्कुल गलत है। पुलिस ने किसी से भी पैसे की मांग नही की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें