BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: पोलोः नवीन जिन्दल का शानदार प्रदर्शन, टीम जिन्दल पैंथर ने डेल्टा पोलो को हराया

Admin

Sun, Oct 22, 2023
जिन्दल पैंथर कप फाइनल में नवीन जिन्दल ने किये 2 गोल, जिन्दल पैंथर के 8 गोल के मुकाबले 5.5 का आंकड़ा ही छू पाई टीम डेल्टा पोलो रायपुर, 22 अक्टूबर 2023 –जिन्दल पैंथर कप पोलो फाइनल मैच में नवीन जिन्दल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम जिन्दल पैंथर ने 5.5 के मुकाबले 8 गोल से टीम डेल्टा पोलो को हरा दिया। इस रोमांचक मैच में नवीन जिन्दल ने शानदार 2 गोल कर अपनी टीम का हौसला पूरे मैच में बुलंद रखा। नोएडा के जिन्दल पोलो ग्राउंड में कल देर शाम आयोजित जिन्दल पैंथर कप के फाइनल मैच में टीम जिन्दल पैंथर और टीम डेल्टा पोलो का मुकाबला देखने सैकड़ों लोग आए क्योंकि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ी भाग ले रहे थे। इनमें अर्जुन पुरस्कार विजेता सिमरन शेरगिल जिंदल पैंथर की ओर से और एक अन्य अर्जुन पुरस्कार विजेता समीर सुहाग डेल्टा पोलो की ओर से खेल रहे थे। मैच के दौरान दोनों ही टीमों ने असाधारण तकनीक और कौशल का प्रदर्शन किया। इस रोमांचक मुकाबले ने पोलो खेल के प्रति नवीन जिन्दल के समर्पण को और मजबूत करते हुए टीम जिन्दल पैंथर को एक नए मुकाम पर पहुंचाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें