BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा पर 14 जनवरी से 20 मार्च तक

Admin

Thu, Dec 28, 2023
रायपुर विधानसभा चुनाव संपन्न होने और लोकसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा पर 14 जनवरी से 20 मार्च तक 6200 किलोमीटर की यात्रा पर निकलने वाले है। भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। इसकी शुरूआत मणिपुर से होगी और समाप्ति मुंबई में। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मणिपुर के इम्फल में भारत न्याय यात्रा को 14 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं था लेकिन भारत न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से गुजरेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी शामिल होंगे और इसलिए इसकी तैयारी में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन अभी से जुट गए है। भारत न्याय यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के लिए लोगों के बीच जाएंगे। इसका उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान को बचाने के साथ ही महंगाई और बेरोजगारी से जो करोड़ों पीड़ित परिवार हैं उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें