BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: रतन दुबे की हत्या निंदनीय नक्सलियों की कायराना हरकत - कांग्रेस

Admin

Sun, Nov 5, 2023

रायपुर
नक्सलवाद और टारगेट किलिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आरोप पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है रतन दुबे की हत्या दुखद है, कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है। भारतीय जनता पार्टी लाश पर राजनीति करना बंद करे। अभी उनके कार्यकर्ता की चिता की आग ठंडी नहीं हुई है, भाजपा उनकी हत्या का राजनीतिकरण करने लगी है। भाजपाई अवसरवादी हो गये है, वे अपने लोगों की नक्सल हत्या पर भी अवसर खोज रहे है।

नक्सल मामले में आरोप संबंधी बयान देकर भाजपा नेताओं को अपने पाप याद आ रहे है, साजिश और षड्यंत्र भाजपा का चरित्र है। छत्तीसगढ़ में सुदूर दक्षिण बस्तर के दो ब्लॉक में सीमित नक्सलवाद को रमन सरकार के दौरान ही खाद पानी देकर प्रदेश के 14 जिलों तक प्रसारित करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता किस मुंह से आरोप लगाते हैं? रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते हैं उनके गृह जिला कवर्धा और संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव भी नक्सलवाद के जद में धकेल दिया गया। रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते हैं झीरम का क्रूर नरसंहार हुआ जो दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक हत्या है। भारतीय जनता पार्टी के नेता यह बताएं कि 2013 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नंद कुमार पटेल के नेतृत्व में जब बस्तर के घोर नक्सल क्षेत्र में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा निकली थी तब किस षड्यंत्र के तहत रमन सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की सुरक्षा हटवाया था? भाजपा के दामन पर झीरम के शहीदों के खून के छीटें लगे हैं, अनर्गल बयानबाजी करके भाजपाई अपने पाप मुक्त नहीं हो सकते।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें