BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: पॉवर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर एवं परिचारक के 785 पदों के लिए होगी भर्ती

Admin

Fri, Oct 6, 2023

रायपुर

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर और परिचारक श्रेणी-3 (संयंत्र) के 785 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिये गए हैं। इस तरह एक महीने में पॉवर कंपनी ने 1200 से अधिक नियमित पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किये हैं। इन सभी पदों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल परीक्षा लेगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि डाटा एंट्री आपरेटर के 285 पद एवं परिचारक श्रेणी-03 (संयंत्र) के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें डाटा एंट्री आपरेटर के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के 104 पद एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 181 पद हैं। इसी तरह जनरेशन कंपनी में परिचारक श्रेणी-03 (संयंत्र)के 500 पदों में भर्ती की जाएगी। श्री वर्मा ने बताया कि जनरेशन कंपनी में परिचारक श्रेणी-03 (संयंत्र) के लिए विद्युतकार, फीटर, टर्नर, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक एवं इंस्टूमेंट मैकेनिक ट्रेड पर भर्ती होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें