BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: RPF  ने रायपुर, भिलाई, दर्ग, धमतरी में टिकट दलालों की दुकानों में मारे छापे, मचा हड़कंप…

Admin

Wed, Feb 8, 2023
रायपुर | रायपुर रेल मंडल में इन दिनों टिकट दलालों के खिलाफ छापा मार कार्रवाई चल रही है | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के आईजी अमिय नंदन सिन्हा और रायपुर रेल मंडल के कमांडेंट संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में 2 दिनों में अब तक 8 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया है | सभी आरोपियों के पास से करीब 5 लाख 12 हजार रूपए की टिकटें जब्त की गई है | रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक  रेलवे सुरक्षा बल  सेटलमेंट पोस्ट के द्वारा सड्डू, विधानसभा “लावन्या स्टोर डेयरी एंड जनरल स्टोर’’ में कार्रवाई की गई | यहां से आरोपी चेतन कुमार वल्द गौरीलाल, उम्र-39 वर्ष, निवासी- गैलेक्सी आइलैंड, विधानसभा रोड, महालेखाकार के पास, संकरी, रायपुर (छ. ग.) के कब्जे से 01 नग पर्सनल यूजर आईडी से 15 नग ओल्ड रेल आरक्षित ई टिकट प्राप्त हुई | जब्त टिकटों की कीमत करीब 8500 रूपए है | सीआईबी भिलाई ने नंदनी रोड के अरूण ट्रेवल्स में छापा मारा | यहां से आरोपी सचिन कुमार पाटिल को हिरासत में लिया | आरोपी के पास से करीब 85 हजार रूपए की 69 टिकटें जब्त की है | आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने आरपीएफ भिलाई पोस्ट को हैंडओवर किया है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें