BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: संगिनी सावन झूला आज, ग्रीन ड्रेस में आएंगी महिलाएं

Admin

Fri, Aug 11, 2023
रायपुर संगिनी सावन झूला का आयोजन शिकारपुरी धर्मशाला भवन समता कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे से किया गया है जिसमें ग्रीन ड्रेस में सभी महिलाए सावन झूला का आनंद लेंगी। इसके अलावा हास्य कवित्री श्रीमती शशि दुबे अपनी हास्य कविताओं से हंसी की फुहारें बिखेरेंगी। उक्त आयोजन संगिनी महिला मंडल समता कॉलोनी द्वारा किया गया है। मंडल की किरण अग्रवाल ने बताया कि संगिनी सावन झूला में सभी वर्ग की महिलाएं भाग ले सकती है लेकिन उन्हें ग्रीन ड्रेस में आना होगा। इस दौरान 1 मिनट का गेम भी होगा, इसके साथ ही तंबोला गेम (पेन साथ लेकर आना अनिवार्य), कोई वहां सावन क्वीन होगी तो किसी को आकर्षक उपहार मिलेगा। सेल्फी कॉर्नर का भी आनंद महिलाएं उठा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें