BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: शिवसेना का त्रिशूल यात्रा 14 को

Admin

Sat, Aug 12, 2023
रायपुर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्च में 14 अगस्त को लाखेनगर चौथ से महादेव घाट स्थित हटकेश्वर नाथ तक त्रिशुल यात्रा निकाली जाएगी। जहां 11 फीट का त्रिशुल भगवान शिव को अर्पण किया जाएगा। शिवसेना यह परंपरा पिछले 30 वर्षों से निभा रहा है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए शिवसेना के प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, रायपुर जिला सचिव हिमांशु शर्मा व प्रदेश सचिव संजय नाग ने बताया कि शिवसेना के द्वारा सावन माह के दौरान 1997 से रायपुर में त्रिशुल यात्रा निकाला जा रहा है और एक त्रिशुल भगवान हटकेश्वरनाथ को अर्पण किया जा रहा है। इस वर्ष भी 14 अगस्त को त्रिशुल यात्रा निकाली जाएगी जिसमें राजधानी रायपुर के सभी 70 वार्डों के कार्यकर्ता लाखेनगर चौक में एकत्रित होंगे और वहां से एक साथ हटकेश्वर नाथ के लिए 11 फीट का त्रिशुल लेकर कार्यकर्ता निकल पड़ेंगे। जहां भगवान शिव को त्रिशूल अर्पण कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें