BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: सागौन बंगले को तत्काल सील करने शुक्ला ने की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग

Admin

Mon, Oct 30, 2023

रायपुर
सागौन बंगले को तत्काल सील करने की मांग आरटीआई कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की हैं। कुणाल शुक्ला का कहना है कि राजधानी रायपुर में शासकीय बंगले को चुनावी कार्यालय बना कर दुरुपयोग किया जा रहा है जिसकी शिकायत दिनांक 20 अक्टूबर 2023 छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को की गई है जिस पर आज के दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। मेरे द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर शिकायत की गई थी।

1)यह कि किसी भी शासकीय आवास का उपयोग राजनीतिक दल के कार्यालय के रूप में नहीं किया जा सकता है जब तक कि वह उस राजनैतिक दल को आबंटित ना किया जाय।
2)यह कि सिविल लाइन स्थित सागौन बंगला पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के नाम से आबंटित किया गया था ना कि इसका आबंटन किसी राजनैतिक दल के कार्यालय के लिए किया गया था।
3) यह कि प्रदेश में आदर्श आचारसंहिता लागू है एवं शासकीय सागौन बंगले का दुरुपयोग खुलेआम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के कार्यालय के रूप में किया जा रहा है।
4)अत: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से निवेदन है कि शासकीय सागौन बंगले को तत्काल सील किया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें