: तिल्दा नेवरा पुलिस का विशेष अभियान:यातायात नियमो के प्रति लोगो को किया गया जागरूक
Admin
Sat, Feb 4, 2023
रमेश बत्रा
तिल्दा नेवरा | पुलिस अधीक्षक के निर्देश में तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाकर नाबलिक वाहन चालको, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने एवं दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन नहीं चलाने, बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने हेतु आम जनता को समझाईस दिया गया। मौके पर खामियां पाये जाने वाले चालकों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। इस प्रकार की वाहनों की चेकिंग का उद्देश्य चोरी किए गये वाहनों की रिकवरी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाकर सड़क दुर्घटना की संख्या में कमी लाना एवं अवैध परिवहन को रोकना है। तिल्दा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने कहा कि इस प्रकार की चेकिंग से आम जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा। आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। थाना क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग लगातार की जा रही है एवं बीच-बीच में इसी प्रकार की सघन वाहन चेकिंग भी की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन