BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: इंडिया गठबंधन से रायपुर लोकसभा सीट सपा को दी जाए - श्रीवास्तव

रायपुर
पिछले 40 सालों से अधिक समय से रायपुर लोकसभा सीट हमेशा भाजपा जीतते आ रही है इस बार इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट समाजवादी पार्टी को दिया जाये तो निश्चित रूप से यह सीट सपा जीत सकती है। सपा नेता मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान सपा अध्यक्ष नवीन गुप्ता  रायपुर के राजनीति में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते हुए अनेक घोषणा पत्र जारी कर निर्दलीय और सपा से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव गुप्ता लड़े थे इस दौरान कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़े थे उस दौरान वर्तमान सपा प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता इस चुनाव के दौरान चौथा स्थान में थे। इसी दौरान गुप्ता ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में उस समय एक भी सरकारी हॉस्पिटल में डायलिसिस मशीन नहीं थी की मांग अपने घोषणा पत्र में किया था उनके घोषणा पत्र के अनुसार राष्ट्रीय पार्टियों ने अब जाकर 15 वर्षे बाद पुरी की। डायलिसिस मशीन 2009 में राज्य के किसी सरकारी क्या प्रायवेट हॉस्पिटलों में भी यह सुविधा नहीं थी।

सपा नेताओं ने आगे बताया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने जब 2009 में निर्दलीय चुनाव लोक सभा का लड़ा इस दौरान आम जनता को मेडिकल कार्ड का भी सुविधा आम नागरिकों को मिले इसकी भी घोषणा लोकसभा चुनाव के दौरान किया था बाद में इसका नकल करते हुए भाजपा व कांग्रेस ने भी अपने घोषणा पत्रों में इसका उल्लेख कर स्वस्थ बीमा योजना, डॉ. खूबचंद बघेल मेडिकल कार्ड के साथ केन्द्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाकर गुप्ता के घोषणा पत्र की नकल कर राष्ट्रीय परिदृृश्य में अपने पार्टी को स्थापित किया है। उनका दावा रायपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन के लिए सबसे उपयुक्त हैं। चूंकि रायपुर लोकसभा सीट कांग्रेस पिछले 40 वर्षों से जीत नहीं पाई इसलिए रायपुर लोकसभा सीट सपा को दिया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें