BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: थाना प्रभारी का खौफ सटोरिये हुए गायब...

Admin

Fri, Feb 10, 2023
रमेश बत्रा तिल्दा नेवरा। वैसे तो थाना तिल्दा नेवरा में कई थाना प्रभारी आ चुके है लेकिन थाना प्रभारियों का काम करने का तरीका अलग अलग रहा है। वर्तमान समय में थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव की अलग ही मिसाल देखने को मिली है। वही तिल्दा नेवरा क्षेत्र के लोग उनकी तारीफ करने में कोई भी संकोच नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया की ऐसे थाना प्रभारियों की हमारे क्षेत्र में जरूरत है। इनके कठोर नियम के चलते सटोरियों में इतना खौफ है कि वे दुम दबाकर भूमिगत हो चुके है। तिल्दा नेवरा क्षेत्र के थाना प्रभारी का भय सट्टोरियों में इस कदर हावी है की वे सभी अपने इस काले धंधे से तौबा कर भूमिगत हो चुके है। एक समय था की तिल्दा नेवरा क्षेत्र के सटोरियों के हौंसले इतने बुलंद थे ये किसी से छिपा नहीं था लेकिन तिल्दा नेवरा क्षेत्र के थाना प्रभारी का खौफ कुछ इस कदर इन सटोरियों पर छाया हुआ है कि वो भूमिगत हो गए है। सटोरियों पर होगी सख्त कार्रवाई :- थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने सटोरियों के खिलाफ सख्त रवैया दिखाया है उनके मुताबिक अपराध करने वाले को बख्शा नही जाएगा ।कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी । थानाप्रभारी के सख्त रवैये को देखकर कहा जाता सकता है कि इस क्षेत्र में अब सटोरियों की खैर नहीं ।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें