BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: चार मंडलों के 17 कार्यकतार्ओं पर अनुशासन का डंडा चलाकर पार्टी ने लिया निष्कासन वापस

Admin

Fri, Oct 13, 2023

बालौद

आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए चार मंडलों के 17 कार्यकतार्ओं पर अनुशासन का डंडा चलाकर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने वाले जिला भाजपा अध्यक्ष ने उनका निष्कासन वापस लेते हुए पार्टी में बने रहने को कहा है। इनमें से ज्यादातर पार्टी से बगावत करके चुनाव लडने वाले लोग शामिल हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने सभी 17 कार्यकतार्ओं का निष्कासन बहाली आदेश जारी किया है। दरअसल विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने सभी का निष्कासन रद्द किया है।जारी आदेश के अनुसार बालोद शहर मंडल से यूसूफ खान ,असीम दीवान, राजेश सोनी, अर्जुंदा मंडल से लीलेश्वर ठाकुर, चंद्रिका देवांगन, योगेश देवांगन, किर्ति उइके, शत्रुघन यादव ,नेमिन यादव, संतोषी यादव, पोषण यादव ,डौंडी  लोहार मंडल से प्रेमचंद भंसाली दल्ली राजहरामंडल मंडल से संतोष देवांगन, टी ज्योति, कुमारी रावटे, रमणी बाध, दीपिका सपहा का पार्टी में पुन: बहाली हुई यह जानकारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राकेश यादव ने दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें